Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बैंकों की तरफ से दिए जाने वाले होम लोन के लिए आरबीआई जिम्मेदार नहीं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि  बैकों की तरफ से दिए जाने वाले होम लोन के लिए  आरबीआई जिम्मेदार नहीं है, बल्कि ये कुछ संस्थाओं तक ही सीमित है।

शक्तिकांत दास ने कहा, "टॉप-अप हाउसिंग लोन में रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट का पालन कुछ संस्था पालन नहीं कर रही है। ये सिस्टम-लेवल की समस्या नहीं है। ऐसे मामलों को पर्यवेक्षी स्तर पर निपटाया जा रहा है। ऐसी प्रथाओं की वजह से लोन के पैसे को सट्टेबाजी में लगाया जा सकता है। इसलिए, बैंकों और एनबीएफसी को ऐसी प्रथाओं की समीक्षा करने और जरूरी कार्रवाई करने की सलाह दी जाएगी।"

बैंक और एनबीएफसी गोल्ड लोन जैसे कई तरह को लोन पर टॉप-अप दे रहे हैं। शक्तिकांत दास ने कहा कि इस तरह के लोन का पैसा लोग सट्टेबाजी में लगाया जा सकते है। इसलिए आरबीआई बैंकों और एनबीएफसी को ऐसी प्रथाओं की समीक्षा करने और जरूरी कार्रवाई करने की सलाह देता है।