Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आरबीआई गवर्नर अस्पताल में भर्ती, जल्द मिलेगी छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास को एसिडिटी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आरबीआई के प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास को ‘एसिडिटी’ की शिकायत हुई और उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

प्रवक्ता ने कहा, "अब उनकी तबीयत स्थिर है और अगले दो-तीन घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।"