Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

Punjab: BJP ने किया जनता की विधानसभा का आयोजन, BJP मंत्री अश्विनी शर्मा ने मान सरकार पर साधा निशाना

पंजाब में आई बाढ़ पर पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही जारी है वहीं दूसरी तरफ आज सेक्टर 37 में पंजाब बीजेपी की ओर से जनता की विधानसभा लगाई गई इस विधानसभा में पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस दौरान पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि ये सरकार की लापरवाही है। मानसून से पहले जो प्रबंध किए जाने थे वो पंजाब सरकार द्वारा नहीं किए गए। पंजाब बीजेपी ने ये मांग की कि पंजाब में आई बाढ़ की सीबीआई जांच हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राहत के तौर पर 1600 करोड दिए गए हैं लेकिन जब प्रधानमंत्री पंजाब आए तो मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं की।