Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार

पंजाब के तरन तारन जिले में पाकिस्तान समर्थित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कथित तौर पर पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान रशपाल सिंह के रूप में हुई है। यादव ने बताया कि आरोपी कई पाकिस्तानी तस्करों के सीधे संपर्क में था और सीमा पार से मादक पदार्थों की खेप प्राप्त करता था।