Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

चुनावी दंगल में उतरने की अटकलों के बीच पूनिया और फोगाट ने की राहुल से मुलाकात

हरियाणा के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

पूनिया और फोगाट को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतारे जाने को लेकर कांग्रेस ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है।

हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा था कि गुरुवार तक इस पर स्थिति साफ हो जाएगी। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पूनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की।