Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

पुडुचेरी: भूकंप और सुनामी की तैयारी को लेकर की गई एक्सरसाइज

भूकंप और सुनामी के बाद पैदा हुए हालात से निपटने के लिए पुडुचेरी जिला प्रशासन ने मंगलवार को वीरमबट्टिनम के तटीय गांव में अपनी तैयारियों को परखा। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ये ड्रिल की गई। जिसमें प्रशासन और रेस्क्यू टीम के बीच तालमेल बढ़ाने, जागरूकता फैलाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने पर खास फोकस किया गया।

जिला प्रशासन की इस पहल के दौरान आम लोगों, आपदा प्रबंधन एजेंसियों और दूसरे विभागों के बीच तालमेल देखा गया। हालांकि, कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन बाद में लोगों को पता चल गया कि ये महज ड्रिल थी।

इस दौरान जैसे ही सुनामी और भूकंप की चेतावनी जारी की जाती है, प्रशासन की तरफ से लाउडस्पीकर के जरिए लोगों और मछुआरों को निर्देश दिए जाते हैं कि वो समुद्र किनारे न जाएं। उन्हें तुरंत सुरक्षित जगह पर भेजा जाता है। ये पूरा प्रोसेस ड्रिल के दौरान किया जाता है।