Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Karnataka: कन्नड़ समर्थक संगठन का कमल हासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

कन्नड़ समर्थक संगठन कर्नाटक रक्षण वेदिके ने बुधवार को अभिनेता कमल हासन के खिलाफ बेंगलुरू पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कमल हासन ने हाल ही में कहा था कि 'तमिल से कन्नड़ का जन्म हुआ।' प्रवीण शेट्टी के नेतृत्व वाले संगठन ने अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आर. टी. नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

संगठन ने शिकायत में आरोप लगाया है कि अभिनेता द्वारा दिए गए "विवादास्पद बयान" से कन्नड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अभिनेता की टिप्पणियों से कई कन्नड़ समर्थक संगठनों में गुस्सा है। उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों जैसे बेलगावी, मैसूर, हुबली और बेंगलुरू में हासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।