Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली विधानसभा के फांसी घर मामले में प्रिविलेज कमेटी ने केजरीवाल-सिसोदिया को भेजा नोटिस

दिल्ली विधानसभा के फांसी घर मामले में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी (Privilege Committee) ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राम निवास गोयल और विधायक राखी बिड़लान को नोटिस जारी किया है। कमेटी ने सभी को 13 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है, ताकि वे इस मामले पर अपना पक्ष रख सकें। यह नोटिस दिल्ली की राजनीतिक हलचल में नया मोड़ माना जा रहा है, खासकर उस समय जब आम आदमी पार्टी (AAP) पहले से ही कई मोर्चों पर दबाव में है।