Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

PM मोदी दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे

PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को पारो पहुंचे।

पारो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

अपने आगमन पर पीएम ने भूटान के मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, "भूटान के रास्ते में, जहां मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के मकसद से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चौथे ड्रक ग्यालपो और प्रधानमंत्री @tshringtobgay के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं।"

पहले ये यात्रा 21 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन भूटान में खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई थी।

इस हफ्ते के शुरूआत में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा था, "ये यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय फायदे और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और हमारे लोगों के हित के लिए हमारी पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने और तेज करने पर विचार-विमर्श करने का मौका देगी।"

बयान में जोर देकर कहा गया कि भारत और भूटान के बीच एक अनूठी और पक्की पार्टनरशिप है, जो आपसी भरोसे, समझ और भाईचारे की वजह से है"।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "हमारी आध्यात्मिक विरासत और लोगों के बीच मधुर संबंध, हमारे मजबूत संबंधों में गहराई लाते हैं।"

इसमें कहा गया है कि यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "ये यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित हाई लेवल आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी का हिस्सा है।"

प्रधानमंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक, जो देश के चौथे राजा हैं, दोनों से मिलेंगे।

मोदी अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

प्रधानमंत्री का पारंपरिक बौद्ध मठ और भूटानी सरकार की सीट, ताशिचो द्ज़ोंग में भव्य स्वागत करने का कार्यक्रम है।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पिछले हफ्ते भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी में पीएम का कार्यभार संभालने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा थी।