Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने अंशुमान गायकवाड़ को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ को जेन्टलमैन के तौर पर याद किया है, गायकवाड़ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। अंशुमन गायकवाड़ ने भारतीय क्रिकेट को खिलाड़ी, कोच और सेलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।

गायकवाड़ ने भारत की तरफ से 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायकवाड़ के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है।पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,‘‘अंशुमन गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और बेहतरीन कोच थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना। ’’

भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका गए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘‘अंशुमन गायकवाड़ जी के निधन की खबर से दुखी हूं। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति दे।’’पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के गायकवाड़ के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। उन्होंने 1998 में जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था तब गायकवाड टीम इंडिया के कोच थे।