Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

हीरो के स्कूटर और बाइक की कीमत 15,743 रुपये तक घटी, नई कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी

New Delhi: दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बुधवार को कहा कि वे माल और सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने अलग-अलग मॉडल की कीमतों में 15,743 रुपये तक की कटौती करेगी। हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि नई कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी।

ग्राहक अब चुनिंदा मॉडल (शोरूम दिल्ली) पर 15,743 रुपये तक कर मूल्य कटौती का लाभ उठा सकते हैं। इससे कंपनी के स्प्लेंडर प्लस, ग्लैमर, एक्सट्रीम श्रृंखला जैसी मोटरसाइकिलें और जूम, डेस्टिनी और प्लेजर प्लस जैसे स्कूटर और भी अधिक सुलभ हो गए हैं।

जीएसटी दर में कमी का स्वागत करते हुए हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विक्रम कस्बेकर ने कहा कि सरकार के अगली पीढ़ी के जीएसटी 2.0 सुधार उपभोग को बढ़ावा देंगे, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि को सशक्त बनाएंगे और भारत की 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था की यात्रा को गति देंगे।