Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

132 लोगों को राष्ट्रपति मुर्मू आज बांटेंगी पद्म पुरस्कार

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशिष्ट व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी. ये पुरस्कार शाम 6 बजे से वितरित किए जाएंगे. केंद्र सरकार ने इस साल 25 जनवरी को देश के 132 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा थी. इस इस साल पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे. ये सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं. ये पद्म पुरस्कार कई श्रेणियों में दिए जाते हैं, जिसमें कला, सोशल वर्क, सार्वजनिक कार्यक्रम, साइंस एवं इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री जगत, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा शामिल हैं.