Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

आज से राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिन का गुजरात दौरा

राष्‍ट्रपति द्रौपदी द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार से गुजरात के तीन के दौरे पर रहेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु गिर राष्‍ट्रीय उद्यान भी जाएंगी और सासन गिर में स्‍थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने कल मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु 9 से 11 अक्टूबर, 2025 तक गुजरात का दौरा करेंगी। वह आज शाम राजकोट पहुंचेंगी।

कल शुक्रवार को राष्ट्रपति सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। उसी दिन वे गिर राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी और सासन गिर में स्थानीय आदिवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी। वहीं,11 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। उसी दिन वह अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।