Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 से 22 नवंबर तक तेलंगाना के दौरा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 नवंबर को राष्ट्रपति निलयम में 'भारतीय कला महोत्सव' कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति 21 नवंबर को बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और राष्ट्रपति निलयम (राष्ट्रपति रिट्रीट) में कार्यक्रम में भाग लेने से पहले राजभवन जाएंगी। मुर्मू रात को राजभवन में रुकेंगी और 22 नवंबर को आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा की जन्मस्थली, पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी के लिए रवाना होंगी। इस बीच, उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 16 नवंबर को रामोजी फिल्म सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राधाकृष्णन 16 नवंबर की दोपहर बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और राजभवन में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा द्वारा आयोजित हाई टी में शामिल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह 16 नवंबर को रामोजी फिल्म सिटी में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। तेलंगाना के मुख्य सचिव के रामकृष्ण राव ने बुधवार को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की यात्राओं की व्यवस्थाओं पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दौरे के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।