राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में एजी स्क्वायर पर डॉ. बी.आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत रत्न डॉ. आंबेडकर एक न्यायविद, विचारक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना जीवन समानता की वकालत करने और जाति आधारित भेदभाव को मिटाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
आंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। बाबा साहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को नई दिल्ली में हुआ था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर में बी.आर. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की
You may also like
Tamannaah Bhatia: जुहू बीच पर छठ पूजा में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- इस पर्व की सीख हमेशा मेरे साथ रहेगी.
CM Yogi: ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सीएम योगी ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन.
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मिले तीन हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय.
Beauty Tips: कोई भी फंक्शन हो या त्योहार, चेहरे पर पिंपल्स आना है पक्का! महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, इन सस्ते घरेलू उपायों से रखें त्वचा का ख्याल.