Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

PM मोदी के वडोदरा दौरे से पहले तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को गुजरात के वडोदरा दौरे से पहले तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के दौरान वहां 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। एक बयान के अनुसार, मोदी सोमवार को दाहोद में एक लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके बाद पीएम मोदी भुज जाएंगे और 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, वो दोनों जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया है कि मंगलवार को मोदी गुजरात शहरी विकास गाथा के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और गांधीनगर में शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे।

पीएममोदी वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। भुज में शुरू की जा रही परियोजनाओं में में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पन्न अक्षय ऊर्जा के संबंध में प्रसारण परियोजनाएं, प्रसारण तंत्र विस्तार, तापी में ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट’ इकाई आदि शामिल हैं।

गुजरात में शहरी विकास वर्ष 2005 तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य योजनाबद्ध बुनियादी ढांचे, बेहतर शासन और शहरी निवासियों के लिए बेहतर जीवन स्तर के माध्यम से गुजरात के शहरी परिदृश्य का कायाकल्प करना था। इस पहल के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री गांधीनगर में शहरी विकास वर्ष 2025, गुजरात की शहरी विकास योजना और राज्य स्वच्छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी शहरी विकास, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।