Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

रोंगाली बिहू उत्सव की तैयारियां जोरों पर

असम के कलाकार और कारीगर राज्य में फसल उत्सव रोंगाली बिहू के जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। इस उत्सव में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की मांग को पूरा करने की कोशिश भी की जा रही है। ये त्योहार असमिया नए साल की शुरुआत के मौके पर मनाया जाता है। पेशे से बाइक मैकेनिक उपेन डेका अपने गैरेज में बफ़ेलो हॉर्न, गोगोना और टोका से बने पेपा जैसे उपकरण तैयार कर रहे हैं। 

असम के नलबाड़ी जिले के हरिभंगा गांव के रहने वाले उपेन एक लोक संगीतकार भी हैं। वे भास्करज्योति बिहु हुसौरी टीम का हिस्सा हैं। 'हुसौरी' बिहू उत्सव का एक अभिन्न अंग है। इसके दौरान समूह के सदस्य घर-घर जाकर लोक गीत गाते हैं। असम में एक सप्ताह तक चलने वाला बिहू उत्सव 14 अप्रैल से शुरू होगा।