Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

दिल्ली में आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रविवार को मौसम की स्थिति काफी हद तक शुष्क रही तथा चुनिंदा क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

मयूर विहार और पीतमपुरा में क्रमशः 16 मिमी और 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग, पालम, आयानगर, पूसा, नजफगढ़ और जनकपुरी सहित अन्य स्टेशन पर इतनी बारिश नहीं हुई, जिसे दर्ज किया जा सके। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 दर्ज किया गया, जो‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।