झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर पहले फेज के लिए बुधवार को वोट डाले जा रहे हैं। 15 जिलों की 43 सीटों पर कुल 683 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई थी। विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोट डालने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। गुमला के मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी लगाई लगी हुई है। जमशेदपुर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भी सुबह-सुबह मतदान के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
इस बीच, रांची में आदिवासी समुदाय के मतदाता ऐसी सरकार की उम्मीद कर रहे हैं, जो उनकी समस्याओं का समाधान करे। उधर, युवा मतदाताओं ने नई सरकार से रोजगार देने की मांग की है। वहीं, जमशेदपुर के एक वोटिंग सेंटर पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। इसको बनाने का मकसद ज्यादा से ज्यादा वोटरों को आकर्षित करना और वोट देने के लिए उन्हें जागरूक करना है।
झारखंड में पहले राउंड की वोटिंग के लिए 15,300 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां एक करोड़ 37 लाख वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दूसरे दौर का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।