Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से रोकने पर गरमाई सियासत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में आरोप लगाया है कि उन्हें भगवान शंकर देव के मंदिर में जाने से रोक दिया गया था. इसके बाद उन्होंने मंदिर के बाहर से ही भगवान को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया. दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मंदिर प्रशासन से काफी देर की बातचीत के बाद केवल स्थानीय सांसद और स्थानीय विधायक को बरदोवा थाने जाने की इजाजत दी गई.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, भारत की सांस्कृतिक विविधता को शंकर देव जी ने भक्ति के माध्यम से एकता के सूत्र में पिरोया, लेकिन आज मुझे उन्हीं के स्थान पर माथा टेकने से रोका गया. मैंने मंदिर के बाहर से ही भगवान को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया. अमर्यादित सत्ता के विरुद्ध मर्यादा का यह संघर्ष हम आगे बढ़ाएंगे.