Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

राजनीति के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी फिल्मों के भी हैं मुरीद

बीजेपी के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में यही विख्यात तथ्य है कि वो एक कुशल राजनेता हैं. उन्होंने राम मंदिर का आंदोलन चलाया, अपने राजनीतिक विचारों में हिंदू राष्ट्र की मुहिम को आगे बढ़ाया लेकिन बहुत कम लोगों को यह भी ज्ञात होगा कि लालकृष्ण आडवाणी हिंदी फिल्मों के भी बड़े शौकीन हैं. फिल्में चाहे नई हों या पुरानी- वे बड़े चाव से देखते थे. चाहे तो कई उन फिल्मों पर उनसे चर्चा-परिचर्चा और विचार-विमर्श भी कर सकता था. हर हफ्ते नई फिल्में देखना और उन फिल्मों की समीक्षा लिखना भी उनके व्यक्तित्व का हिस्सा रहा है.

हालांकि आडवाणी के इस सिनेमा प्रेम का राज फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को भी पहले से मालूम था. यही वजह थी कि आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म लगान जब रिलीज होने वाली थी, तब फिल्म के मुख्य कलाकार और निर्माता आमिर खान ने लालकृष्ण आडवाणी को वह फिल्म दिखाने का फैसला किया. यह वाकया मई साल 2001 का है. लगान के रिलीज से पहले उसका प्रीमियर दिल्ली में ही रखा गया था. लालकृष्ण आडवाणी तब केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे.