Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

Bihar: प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की 'जन सुराज पार्टी', मनोज भारती बने अध्यक्ष

चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को ‘जन सुराज पार्टी’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान किशोर ने इसका ऐलान किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से नेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन सहित कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं। 

किशोर ने चंपारण से राज्य की तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी ‘पदयात्रा’ शुरू करने के ठीक दो साल बाद इस पार्टी का गठन किया, जिसका उद्देश्य लोगों को प्रदेश में एक ‘नया राजनैतिक विकल्प’ देकर उन्हें संगठित करना है। चंपारण से ही महात्मा गांधी ने देश में पहला "सत्याग्रह" शुरू किया था।