Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

बिहार में सियासी हलचल, आज नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, आज ही चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। नीतीश कुमार लोकभवन जाकर अपना त्याग पत्र देंगे। वहीं, दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज आखिरी मीटिंग होगी। इससे पहले नीतीश कुमार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद थे।  

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे से भाजपा विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें हम अपने नेता का चुनाव करेंगे। उसके बाद 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें नेता का चुनाव होगा।"

भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान मंगलवार पटना पहुंचेंगे। हवाई अड्डा से वे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के सभी विधायक चार बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। वहां एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता का नाम एनडीए विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।