Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पोलैंड की कंपनियां भारत से जुड़ें, हम उन्हें आमंत्रित करते हैं: वारसॉ में पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पौलेंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के साथ संयुक्त प्रेस मीट में कहा कि पौलेंड के साथ हमारे संबंधों को स्ट्रेटजिक संबंधों में बदलने का निर्णय लिया है. हमने दोनों देशों के बीच संबंधों को नई दिशा देने के लिए कई इनीशिएटिव की पहचान की है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पौलेंड की कंपनियां भारत से जुड़ें.

हम पौलेंड की कंपनियों को मेक इन इंडिया से जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं. रक्षा के क्षेत्र में करीबी सहयोग आपने गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है. भारत और पौलेंड अंतरराष्ट्रीय मंच पर करीबी तालमेल के साथ आगे बढ़ रहे हैं. जलवायु परिवर्त हमारे लिए साझा प्राथमिकता.