Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

पुलिस ने साढ़े सात करोड़ रुपये की हेरोइन की जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

गोलाघाट जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने बताया कि गोलाघाट जिले में पुलिस ने साढ़े करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस पेट्रोल टीम ने एक गाड़ी को रोका और गाड़ी में छिपाकर रखी गई 711.93 ग्राम हेरोइन बरामद की। मुख्यमंत्री ने कामयाब ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम की तारीफ की।