Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

इजराइली दूतावास के पास ब्लास्ट के संदिग्धों की पहचान कर रही पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इजराइल दूतावास के पास 26 दिसंबर को विस्फोट हुआ था. इस मामले में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले बड़ी जानकारी सामने आई है. इस मालमे में दो संदिग्धों ने जामिया से पृथ्वीराज रोड आने के लिए ऑटो लिया था. ये इलाका इजराइल एंबेसी के पीछे का है. पुलिस ने ऑटो चालक की पहचान कर ली है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं. बताया गया है कि इन संदग्धों ने 150 रुपए में जामिया मेट्रो स्टेशन से पृथ्वीराज रोड आने के ऑटो को लिया था.

ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि संदिग्धों को हिंदी नहीं आती थी और वे इंग्लिश में बात कर रहे थे. करीब 5 मिनट तक वे पृथ्वीराज रोड पर रुके रहे और फिर दूसरा ऑटो लेकर निकल गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों का ऑटो पृथ्वीराज रोड से कर्तव्यपथ के लिए निकला था. पुलिस पूरे रूट के सीसीटीवी चेक कर रही है. बता दें कि 2021 में हुए इजराइली एंबेसी के पास IED ब्लास्ट के आरोपी भी ऑटो से जामिया गए थे, जो अभी भी पुलिस और जांच एजेंसियों से दूर है.