Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.6 किलोग्राम सोना बरामद

मिर्जापुर के अहरौरा इलाके में पुलिस ने लूटा गया 3.678 किलोग्राम सोना बरामद किया और मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ स्थित बिलासपुर के एक जौहरी से ये सोना लूटा गया था। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मुठभेड़ अहरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनिया दरी के पास हुई।

बिलासपुर में लूटा गया लगभग पूरा सोना बरामद कर लिया गया है, हालांकि सत्यापन जारी है। मुठभेड़ में पूर्वी दिल्ली निवासी विजय लांबा और गौतमबुद्ध नगर निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित के पैरों में गोली लगी है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान कोटा, राजस्थान के विनोद उर्फ बीनू प्रजापति और उत्तर प्रदेश के बरेली के करीम खान के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि बरामद वस्तुओं में 1,46,100 रुपये नकद के साथ अंगूठियां, लॉकेट, झुमके और अन्य आभूषण शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और कारतूस समेत अन्य हथियार भी जब्त किए गए। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी अभियान में सहायता की।