Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

बौखला गए पीओके के प्रधानमंत्री अनवारुल हक, भारत को लेकर दिखा रहे तेवर

आजाद जम्मू-कश्मीर के प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने भारत को लेकर एक बार फिर जहर उगला है. उन्होंने कहा है कि अगर आजाद कश्मीर में भारत हस्तक्षेप करेगा तो हम भारत पर हमला कर देंगे. हक ने आगे कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोग अपनी सरकार का पूरा समर्थन करते हैं और अपनी सरकार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.

आजाद जम्मू-कश्मीर के प्रधानमंत्री ने पीओके में आजादी की आवाज को दबाने के लिए भारत सरकार के नापाक मंसूबों की निंदा की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार क्षेत्र की डेमोग्राफी को बदलने और इसके इतिहास व संस्कृति को नष्ट करने पर तुली हुई है. पीओके के पीएम ने कश्मीर को पाकिस्तान का स्वाभाविक हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने इस संबंध में बहुत बड़ा बलिदान दिया है.