Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पीयूष गोयल ने कांग्रेस की खराब व्यापार रणनीतियों' को लेकर साधा निशाना

Maharashtra: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को मुंबई में भारत और ब्रिटेन के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस की 'खराब व्यापार रणनीतियों' पर निशाना साधा। गोयल ने चीन के साथ भारत की व्यापार नीति को कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकाल में किया गया 'पाप' बताया।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि भारत ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक 'गुप्त व्यापार समझौता' किया, जिसके बाद भारत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) में शामिल हो गया। आरसीईपी, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के 10 सदस्य देशों और उसके पांच एफटीए साझेदारों: चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच एक एफटीए है।

गोयल ने कहा, "एक तरफ भारत चीन के साथ एफटीए करने के लिए उत्साहित था और पूरा उद्योग जगत परेशान था, लेकिन कांग्रेस के सामने कौन अपनी आवाज़ उठाएगा।"

गोयल ने कहा, "हम पिछले साल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए। इस साल हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे और 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। दुनिया भी महसूस कर रही है कि भारत के साथ समझौता करना उनके लिए भी फायदेमंद है।"