Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की बड़ी कार्रावाई, वैन से जब्त किए 35 लाख रुपये की नकदी

महाराष्ट्र में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच पिंपरी चिंचवड पुलिस ने गुरुवार को 35 लाख 11 हजार रुपये जब्त किए। ये रुपये एक वैन से जब्त किए गए, जिसका नंबर एमएच 01 सीवी 6545 है। पिंपरी चिंचवड के एसीपी ने कहा कि  जांच में 35 लाख 11 हजार रुपये मिले हैं। नकदी और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी में चार लोग थे और अभी इन्क्वायरी चल रही है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है।

एसीपी पिंपरी चिंचवड ने बताया कि "इस गाड़ी में हमारी हमारे ऑफिसर और कर्मचारीयों ने गाड़ी की जब शिनाख्त की, चेकिंग किया तो उसमें कुल मिलाकर 35 लाख 11 हजार 222 रुपये मिले। इस गाड़ी में कुल मिलाकर चार लोग थे, जिनका नाम बालूदा, नितिन गायकवाड़, नेहा लोहार और पूनम राठौड़ है। ऐसे चार लोग गाड़ी में थे। 35 लाख रुपये अभी सीज किए हैं और इन्क्वायरी अभी चालू है।"