Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

त्रिपुरा में पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

त्रिपुरा सरकार ने पेट्रोल की राशनिंग शुरू कर दी है। इसकी वजह ये है कि असम के दिमा हसाओ जिले में लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाडी के पटरी से उतरने की वजह से त्रिपुरा में फ्यूल सप्लाई पर असर पड़ा है।

रविवार से टू व्हीलर रोजाना 200 रुपये, थ्री व्हीलर 400 रुपये और फोर व्हीलर रोजाना एक हजार रुपये का पेट्रोल ही ले सकेंगे। पेट्रोल पंप के मैनेजरों के मुताबिक हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने त्रिपुरा सरकार को भरोसा दिया है कि 13 नवंबर तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

त्रिपुरा में फ्यूल की सप्लाई रेल और सडकों के जरिये असम से होती है। जब भी असम में रेल या सड़क मार्ग में दिक्कत होती है तो त्रिपुरा को इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।