Breaking News

रोमानिया में दो और विमानों को बम की धमकी, तेल अवीव जा रही KLM फ्लाइट भी शामिल     |   मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल     |   भारतीय मूल की नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की अगली मेयर, करेन बास को दी शिकस्त     |   सस्पेंड ACP मानस्वी वशिष्ठ के मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई     |   स्थापना दिवस पर उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह     |  

Odisha: नौवीं बार नवीन पटनायक ने संभाली बीजेडी की कमान, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को शनिवार को लगातार नौवीं बार बीजू जनता दल का अध्यक्ष चुना गया। क्षेत्रीय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पटनायक इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। बीजेडी के संगठनात्मक चुनाव पदाधिकारी पीके देब ने राज्य मुख्यालय शंख भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में पटनायक को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया। 

पटनायक के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के जिला नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उन्हें फूल, पेंटिंग तथा भगवान जगन्नाथ का 'अंग वस्त्र' और 'महा प्रसाद' भेंट किया। देब ने कहा कि पार्टी की राज्य परिषद में 355 सदस्य हैं और उनमें से 80 राज्य कार्यकारी सदस्य चुने गए हैं।