Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

Goa: भारी बारिश के बाद कई इलाके पानी में डूबे, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

गोवा में रात भर हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार सुबह तटीय राज्य में कई जगहों पर पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को गोवा के लिए 'रेड' अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

इसके अलावा, उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा में अलग-अलग जगहों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट और गुरुवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

उत्तरी गोवा जिले के सैनक्वेलिम और बिचोलिम समेत कई निचले इलाकों में मंगलवार सुबह से ही पानी भर गया है। इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जिसमें सैनक्वेलिम शहर से होकर गुजरने वाली वलवंती नदी उफान पर दिखाई दिख रही है।