Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

संसद हस्तक्षेप कर सकती है, SC नहीं… अंधविश्वास मिटाने को लेकर क्या बोले CJI

अंधविश्वास मिटाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यहां तक ​​कि संविधान ने भी वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए निर्देशक सिद्धांत रखे हैं. कोई अदालत इस प्रकार का आदेश कैसे जारी कर सकती है? सरकार इसे कैसे लागू कर सकती है?

अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि जब धाबोलकर की हत्या हुई, तो इस अंधविश्वास पहलू से निपटने के लिए एक कानून बनाया गया था. फिर भाटिया परिवार के 11 सदस्यों ने अंधविश्वास के कारण आत्महत्या कर ली और केरल में 2 महिलाओं की इसी वजह से हत्या कर दी गई. फिर दो हफ्ते पहले हाथरस में 121 की मौत हो गई.