Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मनसुख मांडविया ने पैरालंपिक में रिकॉर्ड मेडल जीतने की प्रशंसा की, बोले- खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया

New Delhi: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को पैरालंपिक में भारतीय दल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बचे हुए दो दिनों में और ज्यादा मेडल जीतेंगे। भारत का पैरालंपिक में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 मेडल का था लेकिन अब तक पेरिस में पैरा खिलाड़ियों ने 24 मेडल जीतकर उस प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

मांडविया ने गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी20 ब्रॉन्ज मेडल विजेता धाविका दीप्ति जीवनजी को सम्मानित किया। विश्व चैम्पियन दीप्ति से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन वे फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं। टोक्यो पैरालंपिक में दीप्ति ने सिल्वर मेडल जीता था।

दीप्ति ने कहा, ‘‘मैंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसलिए मुझे ब्रॉन्ज मेडल मिला।’’ मांडविया ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना कौशल ही नहीं दिखाया बल्कि देश को गौरवान्वित भी किया है।’’