Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

बच्चों की आत्महत्या के लिए पैरेंट्स जिम्मेदार, कोटा सुसाइड पर सुप्रीम कोर्ट

कोटा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के माता पिता को जिम्मेदार ठहराया है. एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोटा में जिस पैमाने पर बच्चे सुसाइड कर रहे हैं, उसके लिए केवल उसके पैरेंट्स ही जिम्मेदार हैं. इसके साथ कोर्ट ने कोचिंग सेंटर्स पर लगाम लगाने से इनकार कर दिया. बता दें कि कोटा में इस साल अब तक 24 बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं.