Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

पांच सौ-हजार करोड़ कमाने वाली फिल्मों पर बोले पंकज त्रिपाठी

 पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिर्फ मेरे परिवार को ही नहीं बल्कि मेरे पूरे गांव में भी सभी को ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर बहुत पसंद आया है. हम सभी फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं. इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद मैं अटल बिहारी वाजपेयी जी को इतने अच्छे से जानने लगा हूं कि मैं अंदर से लोकतांत्रिक महसूस कर रहा हूं. हर महीने बॉक्स ऑफिस पर आने वाली पांच सौ करोड़ और हजार करोड़ की आंधी में क्या अच्छी फिल्में टिक पाएंगी? ये सवाल पंकज त्रिपाठी से पूछा तब उन्होंने कहा, “बाजार में देसी घी भी बिकता है और नशे का सामान भी बिकता है.”

पंकज त्रिपाठी ने कहा, “मैं अटल हूं के बाद मैं खुद में बदलाव महसूस करने लगा हूं. मान लीजिए अगर मैं आपसे नाराज हूं तब मैं पब्लिक लाइफ में आपसे वो नाराजगी दिखाऊंगा नहीं. पर उसे भीतर जरूर रखूंगा. लेकिन इस फिल्म को करने के बाद मैं अंदर से भी ये नाराजगी नहीं रखूंगा और ये बात मैंने अटल जी के किरदार से सीखी है. मैं खुद में ये जो बदलाव महसूस कर रहा हूं और इसे ही अंदर से लोकतांत्रिक होना कहते हैं. पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को रिलीज करने की टीम की इच्छा थी लेकिन इस दिन रिलीज होने वाली दो बिग बजट फिल्में ‘एनिमल’ और ‘डंकी’ के चलते इसे 19 जनवरी को रिलीज करने का फैसला लिया गया.