Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

RBI के 90 साल पूरे होने पर PM ने किया संबोधन

RBI 90 Years Completed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 अप्रैल को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर हैं। आज ही देश के सबसे बड़े केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक को 90 वर्ष पूरे हो गए हैं और नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत भी हुई है। आरबीआई के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी मौजूद रहे और इन सब ने आरबीआई की भूमिका पर विस्तार से बात की। 

पीएम ने की शक्तिकांत दास की तारीफ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि "हमारे आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास जी आउट ऑफ द बॉक्स सोचने में माहिर हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सबसे ज्यादा तालियां इसी बात पर बजी हैं।"