Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

पीएम नरेंद्र मोदी ने अनोखे अंदाज में किया सलमान खान का किया जिक्र

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के फेमस सिधियां स्कूल के 125वें संस्थापक दिवस को लेकर एक खास कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पीएम मोदी ने इस स्कूल और यहां पढ़े कुछ पूर्व छात्रों के बारे में खुलकर बात की है। अपने भाषाण के दौरान पीएम मोदी हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर अनोखे तरीके से जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा है- ''क्या आप लोगों के ये मालूम है कि मेरा भरोसा सिंधिया स्कूल पर इतना क्यों है। आप के स्कूल से पढ़े कुछ पूर्व छात्रों का मैं बहुत अच्छे से जानता हूं। उनमें से एक हैं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जो हमारे साथ मौके पर मौजूद हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मोतीधर, अमीन सयानी जिनकी आवाज रेडियो पर हम सबका दिल जीतती है। यहां परफॉर्मेंस करने वाले मीत ब्रदर्स और हुड हुद दबंग सलमान खान। इतना ही नहीं मेरे प्रिय मित्र नितेश मुकेश जी। जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने सलमान खान के नाम का जिक्र किया, उसके बाद मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स और तमाम लोगों ने जमकर सीटीं और तालियां बजाईं।