Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

PM नरेंद्र मोदी ने असम के नुमालीगढ़ में बांस आधारित इथेनॉल संयंत्र का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में 5,000 करोड़ रुपये की लागत वाले बांस आधारित इथेनॉल संयंत्र का रविवार को उद्घाटन किया। बांस के पौधे के सभी हिस्सों का इस्तेमाल करने वाला यह संयंत्र ‘शून्य अपशिष्ट’ पैदा करेगा और इससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को 200 करोड़ रुपये का बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह संयंत्र पूर्वोत्तर के चार राज्यों से पांच लाख टन हरा बांस प्राप्त करेगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 50,000 से अधिक लोगों को लाभ होगा।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने दरांग जिले के मंगलदोई में 6,300 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां वह ‘भारत रत्न’ से अलंकृत दिवंगत गायक भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए।