Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

PM मोदी आज भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके तहत पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रथाओं की शृंखलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। पहली बार भारत मंडपम में 6 दिसंबर से आयोजित महोत्सव में पूर्वोत्तर के 250 से अधिक कारीगर और उद्यमी हस्तशिल्प, हथकरघा और कृषि-बागवानी उत्पादों तथा 34 जीआई टैग वाले उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। राज्य विशिष्ट मंडप, एरी और मुगा सिल्क गैलरी भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे।

महोत्सव के दाैरान महिला नेतृत्व, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला और संस्कृति पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विकसित भारत के लिए पूर्वोत्तर की भूमिका पर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।