Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

PM मोदी कल राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सर्वोच्च न्यायालय में कानूनी सहायता वितरण तंत्र को मजबूत करने पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और सामुदायिक मध्यस्थता पर एक प्रशिक्षण आरंभ करेंगे। सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण मॉड्यूल को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नाल्सा ने तैयार किया है। नाल्सा के आयोजित दो दिन के सम्मेलन में कानूनी सेवा ढांचे के प्रमुख पहलुओं, जैसे कानूनी सहायता बचाव परामर्श प्रणाली, पैनल वकील, अर्ध-कानूनी स्वयंसेवक, स्थायी लोक अदालतें और कानूनी सेवा संस्थानों के वित्तीय प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।