Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

PM मोदी कल बिहार में राजमार्ग परियोजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) को जोड़ने वाली एक राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसमें गंगा नदी पर 1.865 किलोमीटर लंबा पुल भी शामिल है। ये परियोजना पटना जिले के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगी। नया पुल दो लेन वाले पुराने रेल-सह-सड़क पुल राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है। लगभग सात दशक पुराने राजेंद्र सेतु की मरम्मत का काम हो रहा है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है।

पुल के खुल जाने से भारी वाहनों को उत्तर बिहार (बेगूसराय/सुपौल, मधुबनी, अररिया समेत अन्य जिलों) और दक्षिण बिहार (पटना, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय समेत दूसरे जिलों) के क्षेत्रों के बीच यात्रा करते समय 100 किमी तक का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। ये पुल प्रसिद्ध तीर्थस्थल सिमरिया धाम तक भी बेहतर संपर्क प्रदान करेगा, जो प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली भी है।