Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस जारी

खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा रद्द हो गया है। अब पीएम मोदी सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए गंगटोक नहीं जा पाएंगे। इसके बजाय वे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित कर रहे है। इससे पहले गंगटोक में पीएम मोदी के आने के लिए तैयारियां चल रही थीं। प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे। हालांकि, अब सभी कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे।