Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

पीएम मोदी ने ली चंदे पर चुटकी, इशारे में कहा कि....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. यूपी दौरे के दौरान पीएम संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया और मंदिर के मॉडल का अनावरण किया. साथ ही साथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यूपी की धरती से भक्ति भाव और आध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है. अभी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 18 साल बाद ये मौका आया है. वैसे भी कई अच्छे काम हैं जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़ गए हैं. आज का दिन बहुत प्रेरणादायक हो जाता है. ये प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है.