Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

PM मोदी कल मुंबई के दौरे पर, समुद्री सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वह समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारकों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
मोदी भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) के प्रमुख कार्यक्रम ‘ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम’ की भी अध्यक्षता करेंगे, जो वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाता है।

यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति शृंखला, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर बातचीत के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा। प्रधानमंत्री की भागीदारी ‘समुद्री अमृत काल विजन 2047’ के अनुरूप महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसमें कहा गया है कि चार रणनीतिक स्तंभों-बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन और जहाज निर्माण, निर्बाध आपूर्ति शृंखला और समुद्री कौशल निर्माण-पर आधारित इस दीर्घकालिक दृष्टिकोण का मकसद भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में शुमार करना है।