Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

PM मोदी 15 सितंबर को कोलकाता में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को कोलकाता में आयोजित होने वाले कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (CCC) का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन देश की तीनों सेनाओं थल सेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष कमांडरों की रणनीतिक बैठक है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी रक्षा तैयारी, आधुनिक तकनीक के उपयोग, उभरते खतरों और भविष्य की सुरक्षा रणनीतियों पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) सहित सेना के तीनों अंगों के प्रमुख भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस देश की सुरक्षा नीति तय करने और सैन्य रणनीतियों की रूपरेखा बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस बार इसे कोलकाता में आयोजित करना रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।