Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

'मन की बात' कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण हो रहा है, यह मन की बात का 112वां एपिसोड है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है, ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। पीएम मोदी "इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है। देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है, आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। चेयर फॉर भारत।"