Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पीएम मोदी ने पैरालंपिक मेडल विजेताओं से फोन पर की बात, खिलाड़ियों के प्रयास को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उनके प्रयासों को सराहा। अधिकारियों के अनुसार, पीएम ने इस दौरान मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस से बात की। 

पीएम मोदी ने इस दौरान प्रत्येक मेडल विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने अवनि लेखरा को उनके आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि अवनि प्रधानमंत्री के साथ फोन पर बात नहीं कर सकी थीं क्योंकि वे दूसरे प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। 

भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अब तक पांच मेडल अपने नाम किए हैं। जिसमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल है।