Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

पीएम मोदी को मिला गुयाना का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस'

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। एक दिन पहले ही बुधवार को गुयाना और बारबाडोस ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया था। वहीं डोमिनिका ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, "भारत के लिए एक और उपलब्धि! गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक समुदाय के लिए उनकी असाधारण सेवा, राजनीतिज्ञता और भारत-गुयाना संबंधों को गहरा करने में योगदान के लिए गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया।"

इसे पहले डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान कैरेबियाई राष्ट्र में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के प्रति उनके समर्पण के लिए अपना शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया है। प्रधानमंत्री अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में गुयाना में हैं, और उन्हें बुधवार को यहां भारत-कैरीकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान डोमिनिका के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन द्वारा "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया।

गुयाना पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया की अपनी यात्रा पूरी की, जहां उन्होंने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ सफल द्विपक्षीय वार्ता की। इस यात्रा के दौरान नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' (जीसीओएन) प्रदान किया था। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू द्वारा प्रदान किया गया यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और भारत-नाइजीरिया संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने उस मौके पर कहा था, 'मैं आज आपको (भारत के प्रधानमंत्री), नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित करूंगा। यह एक भागीदार के रूप में भारत के प्रति नाइजीरिया की प्रशंसा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'

प्रधानमंत्री जीसीओएन प्राप्त करने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं, यह सम्मान पहली बार 1969 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिया गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में, डोमिनिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के महत्वपूर्ण समर्थन और भारत-डोमिनिका संबंधों को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित करने की घोषणा की थी। बुधवार को ही डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया था।